Mahrajganj:आईजीआरएस निस्तारण मार्च माह में महराजगंज पुलिस को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान , पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियो दिया बधाई
महराजगंज : राज्य स्तर पर जारी नवीनतम समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS ) रिपोर्ट में जनपद महराजगंज पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही जनपद के समस्त थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है, जो पुलिस प्रशासन के लिए गर्व का विषय है।
*पुलिस अधीक्षक महराजगंज, शक्ति मोहन अवस्थी* ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जाती है। महराजगंज पुलिस ने सभी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया, जिससे जनता का विश्वास पुलिस के प्रति और मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS ) रिपोर्ट में प्रत्येक थाना स्तर पर शिकायतों की सतत निगरानी, अधिकारियों की जवाबदेही तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने इस सफलता पर समस्त पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि के उत्साह वर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों के SHO/SO को 1000-1000/- रुपए तथा सभी थाने और पेशी के हर आईजीआरएस पुलिस कर्मी को 500-500/- रुपए नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भविष्य में भी पुलिस जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।........................
रिपोर्टर- अंगद शर्मा


No Previous Comments found.