महराजगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में घायल युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,मौके पर कई थानों की फोर्स मौजूद
महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहावास गांव के निवासी जितेंद्र मौर्य बीते तीन अप्रैल को बृजमनगंज थानाक्षेत्र के हबीबगढ़ गांव के पास संदिग्ध रूप से घायल मिला था जिसका आज इलाज के दौरान मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की मौत को हत्या बताते हुए पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पूर्व युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला था। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने के कारण उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और अंततः आज उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद परिजनों का आरोप है सुनियोजित हत्या है। उनका कहना है कि युवक के साथ मारपीट की गई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। परिजनों ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार के साथ भारी पुलिस बल व पीएसी टीम भी मौके पर पहुँच कर करवाई में जुट गई। परिजनों की मांग थी कि साजिशन हत्या हुआ है और जब तक हत्यारो की गिरफ्तारी नही की जाएगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नही किया जाएगा।
इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।सीओ अनिरुद्ध कुमार का कहना है कि परिजनों से बातचीत की जा रही है और पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।


No Previous Comments found.