Mahrajganj: चिरैयाकोट में हुआ भीषण एक्सीडेंट, तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत
महराजगंज जनपद के
सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सिसवा-निचलौल रोड पर हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतकों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।घटना सिसवा नगरपालिका के दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड की है,जहां शाम करीब सात बजे एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि महराजगंज डिपो की खाली बस निचलौल से सिसवा की ओर आ रही थी,बाइक पर सवार तीन लोग सिसवा से निचलौल की तरफ जा रहे थे जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग बस के अगले पहिये के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना मिलते ही कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
........
रिपोर्टर अरुणेश कुमार गुप्ता


No Previous Comments found.