Mahrajganj: शानदार प्रदर्शन से चमके सितारे, छात्राओं ने मारी बाजी
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के खरहरवा में स्थित
मदर मरियम ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने बुधवार को सीबीएसई द्वारा घोषित हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए। विद्यालय की टॉपर छात्रा सुमइया खान ने जनपद में तीसरे स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के मेधावी छात्रों में— सुमइया खान ने 97.6%, शिल्पा साहनी ने 95.6%, सूर्यांश विश्वकर्मा ने 94.2%, सादिया खातून ने 93.2%, शिवांगी ने 92.6%, किस्मिता ने 92.4%, स्वेता सिंह ने 92.2%, सूरज पाण्डेय ने 92.2%, अंजलि यादव ने 91.8%, अनुराग ने 91.6%, अभिषेक साहनी ने 91.2% तथा राज वर्मा ने 90.4% अंक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक अर्जित कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया। टॉपर विद्यार्थियों में जहाँ सुमइया खान तथा शिल्पा साहनी डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं, वहीं शिवांगी का सपना वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करना है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इं. समीर अधमी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठोर मेहनत,शिक्षकों की समर्पित शिक्षण पद्धति एवं अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या हर्षलता शर्मा ने भी सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों के योगदान की सराहना की है।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अमित अग्रवाल, समन्वयक राणा प्रताप यादव, फरहाद आलम, अहमद हुसैन खान, अकरम, प्रभाकर सिंह, मनोज आर्या, आदर्श श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.