पति की दूसरी शादी से आहत महिला ने लगाया गंभीर आरोप
महराजगंज : कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाई हैं। पीड़िता का कहना है कि पति, पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी महिला से शादी कर घर ले आया है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी भी इस घटना से बेहद आहत है और मां के साथ न्याय की गुहार लगा रही है। हालात इतने बिगड़ गए कि परिवार वालों ने घर में ताला लगा दिया, जिससे मां-बेटी को रात बाहर बितानी पड़ी। न्याय की उम्मीद में पीड़िता ने कोल्हुई थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा है और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस पीड़िता को कब तक न्याय दिला पाती है यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रिपोर्टर : इरफान अहमद


No Previous Comments found.