कोल्हुई बाजार में दिन-दहाड़े देखने को मिला गुण्डई ,गैंग बनाकर युवको ने बस ड्राइवर व परिचालक को पीटा ,जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोल्हुई कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गोरखपुर से कोल्हुई पहुची सौनौली डिपो की सरकारी बस के चालक व परिचालक पर दर्जन की संख्या में आए युवको ने हमला कर दिया जिसमें ड्राइवर को चोट आई और परिचालक का सिर फट गया वही जबतक घटनास्थल पर पुलिस पहुचती सभी वहां से फरार हो गए। वही इस घटना को लेकर चालक और परिचालक ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है । वही चालक अनिल पाण्डेय ने बताया की कुछ सवारी हम भैया फरेन्दा उतारा थे कोई फोन कर दिया और कोल्हुई में 10 से 15 की संख्या में आये लोगों ने मुझको और कन्डेक्टर को मारे है । वही इस सम्बन्ध में परिचालक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया की कुछ युवको द्वारा मुझे मारा भी गया और मेरा सरकारी पैसा छिनने का प्रयास किया गया जिसकी सूचना मैं पुलिस को दे दिया हूं । वही बस में बैठे सवारियों ने भी घटना की जानकारी दी । इस सम्बन्ध में कोल्हुई थाने के एसएसआई सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया की मामले की जांच कर शख्त कार्रवाई की जाएगी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.