जि0पं0स0 प्र0 सपा नेता राहुल शर्मा को पुलिस ने किया नजर बन्द, मुख्यमंत्री आवास पर डीजल पेट्रोल और बिजली गैस की समस्या को लेकर आत्मदाह की कही थी बात

महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्र. धानी राहुल शर्मा को पुलिस ने नजर बन्द कर लिया है l 25 मई को राहुल शर्मा ने शोशल मीडिया के मध्यम से जानकारी दी थी की यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास बढ़ती महंगाई और डीजल -पेट्रोल और बिजली गैस की समस्या को लेकर 27 मई को लखनऊ पहुंचकर आत्मदाह करूंगा जैसे ही यह सूचना पुलिस को मिली उनके हाथ पाॅव फूल गये और 25 मई से ही राहुल शर्मा को बृजमनगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी फोर्स के साथ उन्हे नजर बन्द कर दिया । वही सीओ फरेन्दा भी उनके आवास पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली । वही राहुल शर्मा ने आज अपने समर्थको के साथ अपने आवास पर ही विरोध प्रदर्शन किया । इस सम्बन्ध में राहुल शर्मा ने बताया की जनता ने हमें भारी मतों से जिताया है और उनको बिजली की समस्या बढ़ती महंगाई और डीजल पेट्रोल और गैस की समस्या बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर मैं जिला प्रशासन को अवगत कराया था लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी फिर मैनें आत्मदाह का फैसला लिया लेकिन पुलिस हमें घर से नही निकलने दे रही है । वही विधुत विभाग और पुलिस - प्रशासन ने अश्वासन दिया है की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.