विश्वकर्मा आर्मी के परिवार सम्मेलन में जुटे सैकड़ों लोग, नौतनवा में विश्वकर्मा धर्मशाला व पार्क निर्माण का दिलाया भरोसा

नौतनवा/ महराजगंज। विश्वकर्मा आर्मी के बैनर तले रविवार को जिला परिषद डाक बंगला, नौतनवा में भव्य स्वागत समारोह एवं परिवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुभासपा के प्रदेश महासचिव डॉ. धनश्याम विश्वकर्मा मुख्य अतिथि तथा अमित कुमार विशिष्ट अतिथि आजमगढ़ के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. धनश्याम विश्वकर्मा द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूपबत्ती प्रज्वलित कर की गई। इससे पूर्व विश्वकर्मा आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहन शर्मा एवं नौतनवा विधानसभा अध्यक्ष रघुपति शर्मा ने मुख्य अतिथि को फूल-माला पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. धनश्याम विश्वकर्मा ने समाज की एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे का सहयोग और मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “एक रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं। शिक्षा ही वह ताकत है जो समाज को नई पहचान और नई दिशा दे सकती है।” उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोग डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर लखनऊ स्थित आंबेडकर पार्क में बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्सव मनाते हैं, उसी तरह नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में भी विश्वकर्मा समाज के लिए धर्मशाला एवं पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बेटी विवाह सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। डॉ. विश्वकर्मा ने बताया कि इस संबंध में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश राजभर ने नगर क्षेत्र में धर्मशाला और पार्क निर्माण के लिए भूमि आवंटित कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना समाज को एक स्थायी पहचान देने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगी। सम्मेलन में उपाध्यक्ष उमेश चंद्र विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, संरक्षक सुनील शर्मा, रामराज शर्मा, महामंत्री सागर विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी अभिमन्यु शर्मा, दिनेश वर्मा, संरक्षक रमेश चंद्र विश्वकर्मा, प्रत्युश विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार, ध्रुप विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, सुभासपा पदाधिकारी मनोज कुमार, वरुण, श्रीकांत यादव एवं रंजीत मद्धेशिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ......... रिपोर्टर- श्रवण यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.