अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से भड़के सपाई, भारी संख्या में किया विरोध प्रदर्शन

महराजगंज: दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर के बाद महराजगंज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल और सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर कर रही है।सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि यदि इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।.................................. ............... *रिपोर्टर अरुणेश कुमार गुप्ता*

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.