नौतनवा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जन्मदिन
महराजगंज: विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता एवं यूपी सरकार में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा के जन्मदिन के अवसर पर विश्वकर्मा आर्मी जिला इकाई महाराजगंज के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रोहन शर्मा ने सभी का आभार प्रकट हुए कहा की आज का दिन हम सभी के लिए खास है और हम सभी लोग विश्वकर्मा शिरोमणी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जन्मदिन मना रहे है।
हम सभी लोग यह प्रार्थना करते है की ईश्वर मंत्री जी को दीर्घायु दे ।
इस अवसर पर विश्वकर्मा आर्मी के जिलाध्यक्ष एवं सुभासपा गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष रोहन शर्मा, दुर्गेश वर्मा एवं उमेश चंद्र विश्वकर्मा, संरक्षक ठाकुर सोनी एवं रामराज शर्मा, महामंत्री सागर विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी चंद्रकेश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा सहित गोपाल शर्मा, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, सुनील शर्मा, रमेश चंद्र विश्वकर्मा, अंगद विश्वकर्मा, राज शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अनीश वर्मा, राममिलन गौतम, रवि मोदनवाल, शैलेश शर्मा एवं बैजनाथ वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No Previous Comments found.