महाराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने 85 पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर, महकमे में हड़कंप

*महाराजगंज जिले में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी* ने बड़ी कार्रवाई करते हुए *85 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर* कर दिया है। लाइन हाजिर होने वालों में उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई *बड़े अधिकारियों के आदेश* पर की गई है। ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता की शिकायतें मिलने के बाद एसपी ने यह कड़ा कदम उठाया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे *पुलिस महकमे में हड़कंप* मच गया है। थानों और कार्यालयों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एसपी के इस फैसले से साफ संदेश गया है कि कानून व्यवस्था और जनता से व्यवहार को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद पुलिस और आम जनता के बीच किस तरह का समन्वय स्थापित हो पाता है। REPORT BY- ANGAD SHARMA

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.