महराजगंज: पुरानी रंजिश में युवक की कुदाल से हमला कर हत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ था विवाद
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र खड़खोड़ा गांव में रविवार की रात को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुरानी रंजिश और कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी गई।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दे की खड़खोड़ा गांव निवासी हजारी (28) पुत्र राजकुमार मछली पालन का काम करता था रविवार देर रात को कुछ लोग उसके घर पहुंचे। इसी दौरान किसी पुराने विवाद और कथित प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान हजारी पर कुदाल से हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा और अचेत हो गया ।
परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी लोटन जनपद सिद्धार्थनगर लेकर गये जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इस सम्बन्ध में बृजमनगंज पुलिस ने बताया की शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आग्रिम कार्रवाई कार्यवाही की जा रही है तहरीर के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा ।
No Previous Comments found.