कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हाथों में लहराया 108 फीट का तिरंगा

महाराजगंज जनपद के कोल्हुई में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा को लेकर भव्य तिंरगा यात्रा निकाला गया जहां देशभक्ति के रंग में कोल्हुई कस्बा डूब गया । पूर्व विधायक *बजरंग बहादुर सिंह* के नेतृत्व में सोमवार को कोल्हुई कस्बे में *भव्य तिरंगा यात्रा* निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग और श्रीराम परमहंस इंटर कॉलेज के बच्चों ने हाथों में *108 फीट लंबा तिरंगा* लेकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा दुर्गा मंदिर से लेकर परसौना तक जोश और उत्साह के साथ निकली गई। "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। सबसे आकर्षण का केंद्र *108 फीट लंबा तिरंगा* रहा, जिसे दर्जनों युवा कंधों पर लेकर चले। इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ला ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी से तिरंगे का सम्मान करने और देश सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। यात्रा में युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे रास्ते लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया । वही सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही । इस मौके पर जिला महामंत्री मधुर सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, नि. प्रधान रामकेश प्रजापति, अनिल मिश्र, दिनेश रौनियार, श्रीराम जायसवाल, जय प्रकाश सिंह, चन्द्रवीर सिंह, आलोक उपाध्याय, प्रदीप पाण्डेय, अरूण राय, देवानन्द, शशांक शेखर , नागेश्वर रौनियार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.