मोहनापुर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, 8 घायल
महाराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात को दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों में सवार 8 लोग घायल हो गए, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना में दो वाहन से हुआ जिसमें मारुति अर्टिगा UP 57 AY 8338 और मारुति स्विफ्ट DL 12 CC 2067 शामिल हैं।
स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा पहुचाया ।
घायलों में कुलदीप विश्वकर्मा, दीपक यादव, राजन और रवि मिश्रा सहित आठ लोग घायल हुए है ।
सीएचसी लक्ष्मीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया मौके पर लक्ष्मीपुर चौकी पुलिस मौजूद रही ।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष गौरव राॅय कन्नौजिया ने बताया की घायलों के उपचार हेतु अस्पताल पहुंचा दिया गया है साथ घायलों के परिजनों को सूचित कर दोनों वाहनों को पुलिस कब्जे में लेकर आग्रिम विधिक कार्रवाई किया जा रहा ।
No Previous Comments found.