संदिग्ध परिस्थित में नहर में मिला शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर पंडित के पास नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया । वही स्थानीय लोगों के सूचना पहुची कोल्हुई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार शव की पहचान अमरजीत पुत्र बैजनाथ निवासी घोसीपुरवा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के रूप में हुई । पुलिस के जांच में मृतक की पत्नी सोनी ने बताया की मेरे पति शराब पीकर मुझसे लड़ते और मुझे मारते- पीटते थे मैं एक महिने से अपने माइका में रह रही हूं वो 18 अगस्त को भी पीकर आये थे मुझसे झगड़ा किए और चले गए जिनका शव 19 अगस्त को नहर में मिला । इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया की पुरन्दरपुर पुलिस ने पहले ही एक मोटरसाइकिल लावारिस बरामद की थी जो मृतक का था वही शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.