66वीं वाहिनी SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल तस्करी कर ले जाई जा रही यूरिया खाद बरामद, तस्करों में मचा हड़कम्प

*महाराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कुरहवा खुर्द से पीलर संख्या 532/10 के पास तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) 66वीं वाहिनी जोगियाबारी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सीमा क्षेत्र में गश्त के दौरान जवानों ने नेपाल तस्करी कर ले जाई जा रही यूरिया खाद की बड़ी खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार SSB की टीम ने घेराबंदी कर एक तस्कर शिवकुमार यादव को मौके से गिरफ्तार किया है बाकी अन्य अन्धेरे का फायदा उठाकर नेपाल फरार हो गए । जबकि आस पास से *4 साइकिल और 24 बोरी यूरिया खाद* बरामद हुई है। वही पकड़े गए अभियुक्त ने एसएसबी को अन्य भी नाम बताए है । बताया जा रहा है कि तस्कर साइकिलों पर बोरियों को लादकर चोरी-छुपे नेपाल ले जाने के फिराक में थे। SSB ने बरामद खाद और साइकिलों को जब्त कर और अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया है। SSB 66 वीं वाहिनी के अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि सीमावर्ती क्षेत्र में यूरिया खाद की नेपाल में तस्करी का मामला अक्सर सामने आता है। SSB की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.