महराजगंज: नारायणी नदी के गंडक क्षेत्र में मिले 4 शव, इलाके में सनसनी

​ महराजगंज/ नेपाल में जलप्रलय के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नेपाल के नवलपरासी जिले के सुस्ता गांवपालिका स्थित नारायणी नदी के गंडक क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग ठोकरों के पास से अब तक चार शव बरामद किए गए हैं। एक साथ चार शव मिलने से पूरे सीमावर्ती इलाके में हड़कंप और सनसनी मच गई है।​नारायणी नदी के उफान और जलप्रलय के कारण बहकर आए इन शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल राहत व बचाव कार्य में जुट गए हैं​नारायणी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि और नेपाल सीमा से सटे निचले इलाकों में मंडराते बाढ़ के खतरे को देखते हुए महाराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। गुरुवार को महाराजगंज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारत-नेपाल सीमा से सटे बाढ़ आशंकित और प्रभावित गांवों का ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर जायजा लिया।दौरे के दौरान अधिकारियों ने नारायणी नदी के तटीय इलाकों और आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को बाढ़ और जलभराव से बचने के लिए जरूरी उपाय बताए जा रहे हैं, साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासनिक हेल्पलाइन पर संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया की नेपाल में आये जलप्रलय को लेकर महाराजगंज जनपद में अलर्ट जारी है । अबतक नारायणी नदी में 4 शव बरामद हुआ है जिसे महाराजगंज मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है और इसकी सूचना शाशन को भेज आग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है । REPORT BY- ARUNESH GUPTA

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.