कोल्हुई: तस्करी कर नेपाल ले जा रहे 28 बोरी खाद के साथ एक अभियुक्त को एसएसबी ने किया गिरफ्तार

कोल्हुई: तस्करी कर नेपाल ले जा रहे 28 बोरी खाद के साथ एक अभियुक्त को एसएसबी ने किया गिरफ्तार महराजगंज जनपद के भारत नेपाल सीमा पर स्थित कोल्हुई थाना क्षेत्र के बटईडीहा गांव के पास शुक्रवार को मदरसे रोड से नेपाल ले जा रहे अवैध खाद की तस्करी पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है । एसएसबी 66 वी वाहनी जोगियाबारी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में एसएसबी की संयुक्त टीम ने खास सूचना पर 28 बोरी यूरिया खाद के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है साथ ही चार साईकिल को भी बरामद किया है । जवानों को देख कर अन्य तस्कर नदी में कूदकर नेपाल भाग गए । बही एसएसबी ने पूछताछ किया तो अभियुक्त ने अपना निवास स्थान बटईडीहा थाना कोल्हुई बताया साथ ही अपने साथियों का नाम भी बताया वही पकड़े गए अभियुक्त और खाद को आग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया । इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया की तस्करी की सूचना मिलने पर जवानों कार्रवाई किया है । जो भी तस्करी में संलिप्त है उन्हे बख्शा नही जाएगा ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.