Mahrajganj: एसएसबी 66 वी वाहनी के जवानों ने एक ट्रक पर लादा 151 बोरी कद्दू का बीज किया बरामद , दो अभियुक्त गिरफ्तार तस्करों में मचा हड़कम्प
महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर स्थित चन्डीथान में आज टोल प्लाजा के पास एसएसबी 66 वी वाहिनी की संयुक्त टीम ने खास सूचना पर सोनौली से आ रही एक ट्रक को घेरा बन्दी कर रोक लिया
वही ट्रक पर लदा 151 बोरी अवैध कद्दू का बीज बरामद हुआ साथ ही दो अभियुक्त को एसएसबी ने हिरासत में ले लिया और आग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई। वही एसएसबी के जवानों ने जब अभियुक्तों से पूछताछ किया तो एक व्यक्ति ने अपना नाम सचिन चौधरी 23 वर्ष निवासी ग्राम सुकरौली थाना - अमरहवा जनपद - बस्ती बताया एवं दूसरा व्यक्ति ने अपना नाम - अरबिंद चौधरी निवासी ग्राम उमरा चौराहा थाना वाल्टरगंज जनपद - बस्ती बताया । साथ ही दोनों ने बताया की इसमें कद्दू का बीज ( Pumpkin seed) है
वही जब एसएसबी ने वैध कागजात दिखाने को कहा तो चालक द्वारा बताया गया कि इसका कोई भी कागजात नहीं है तथा यह ट्रक नेपाल से आ रहा है जो कि आज ही बढ़नी सिद्धार्थनगर कृष्णानगर कस्टम नेपाल से भंसार कटवा कर नेपाल गया था एवं सोनौली बॉर्डर से वापस आया और सोनौली बाजार में नेपाली चालक के द्वारा हमें ट्रक दे दिया गया एवं इसे यदुवंशी ढाबा बांसी सिद्धार्थनगर के पास छोड़ने हेतु बताया गया था जो कि कोई और चालक के द्वारा इसे आगे ले जायेगा ।
साथ ही चालक ने यह भी बताया की 2500 रुपया भारतीय मुझे और 700 खल्लासी को देने की बात कहा था लिए बोला गया था ।
वही एसएसबी ने पकड़े गए 151 बोरी (6040 किलों) एवं टाटा ट्रक को व दोनों अभियुक्तों कस्टम नौतनवा को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किर दिया है ।
वही इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है और सवार भी खड़े हो रहे है जिस बार्डर पर विभिन्न सुरक्षा ऐजेन्सी जांच कर रही है उसी सीमा से ट्रक भरकर अवैध समान कैसे आ जा रहा क्या इस तस्करी के पीछे किसी बड़े हस्ती का हाथ या सुरक्षा ऐजेन्सी की लापरवाही ।
No Previous Comments found.