महराजगंज में तेज आंधी एवं वर्षा से जनपद में चार लोगों की मृत्यु, जिलाधिकारी ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

महराजगंज: 26 सितंबर 2026 को जनपद में तेज आंधी एवं वर्षा के दौरान पेड़ गिरने तथा कच्चे/खपरैल मकान क्षतिग्रस्त होकर गिरने से अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मृत्यु हुई। तहसील निचलौल के ग्राम शीतलापुर निवासी पन्ने कुमार प्रजापति (30 वर्ष) की सिंदुरिया के पास कंचनपुर में पेड़ की चपेट में आने से मृत्यु हुई। तहसील फरेंदा के ग्राम जीगीनीहा में खपरैल मकान गिरने से कुशमी (69 वर्ष) की मलबे में दबकर मृत्यु हुई। तहसील सदर के ग्राम चंदन चाफी में पेड़ गिरने से गौरी शंकर (45 वर्ष) एवं उनकी पत्नी (42 वर्ष) की मृत्यु हुई। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संबंधित अधिकारियों को सभी घटनास्थलों का निरीक्षण कर जनहानि एवं संपत्ति क्षति का आकलन तथा पीड़ित परिवारों को नियमानुसार राज्य आपदा मोचक निधि से अनुमन्य आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। राजस्व एवं प्रशासनिक टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.