भाजपा ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी को बनाया अधिकृत प्रत्याशी, समर्थकों में खुशी की लहर*
महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर महराजगंज के कोल्हुई निवासी विकास कुमार उपाध्याय ने बताया कि ध्रुव कुमार त्रिपाठी हमारे पारिवारिक अभिभावक हैं और उनके अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर हम सभी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
साथ ही विकास कुमार उपाध्याय ने कहा कि ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने हमेशा शिक्षकों, कर्मचारियों और आम जनमानस की आवाज को सदन में बुलंद किया है। भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर एक बार फिर उनके अनुभव और लोकप्रियता पर भरोसा जताया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी वह रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।
उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी को ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी।

No Previous Comments found.