कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा बदलाव , आराधना मिश्रा बनी प्रदेश अध्यक्ष तो महराजगंज के वीरेंद्र चौधरी , आलोक प्रसाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन और विधानमंडल दल में बड़ा बदलाव किया है। प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा फरेंदा से विधायक चौधरी वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष का पद वर्ष 2022 में सृजित किया गया था। उस समय बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के साथ अजय राय और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। नई नियुक्तियों में कांग्रेस ने सवर्ण, मुस्लिम, पिछड़ा और अनुसूचित जाति के प्रतिनिधित्व का संतुलन बनाया है।
इमरान मसूद के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश को संगठन में प्रतिनिधित्व मिला है, जबकि देविंदर निषाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने से पूर्वांचल की भागीदारी बढ़ी है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए आलोक प्रसाद अनुसूचित जाति से हैं। वह महाराजगंज (एससी) विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तीन चुनाव लड़ चुके हैं। प्रदेश संगठन में बदलाव के साथ कांग्रेस ने विधानसभा में अपने विधानमंडल दल के नेता को भी बदला है। अब चौधरी वीरेंद्र सिंह कांग्रेस विधायकों के नेता बनाया गया है । विधानसभा में उनके अलावा आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस की विधायक हैं।
यूपी कांग्रेस के दो विधायकों में अहम जिम्मेदारी मिल चुकी है ।
जिस तरह से प्रदेश अध्यक्ष के लिए पहला नाम चौधरी वीरेंद्र सिंह का चल रहा था फिर संगठन ने आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सबको चौका दिया ।

No Previous Comments found.