कोहड़वल में कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न कोहड़वल ने रामपुर कारखाना को हराकर जीती चैंपियनशिप
महराजगंज : विकासखंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम सभा कोहड़वल में आयोजित रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साह, उमंग और खेल भावना के बीच धूमधाम से संपन्न हुआ प्रतियोगिता के इस अंतिम और खिताबी मुकाबले में स्थानीय टीम कोहड़वल ने रामपुर कारखाना देवरिया को पराजित कर शानदार अंदाज में चैंपियनशिप अपने नाम की।फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन दमखम, शानदार प्रदर्शन और खेल कौशल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कड़े और संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद अंततः कोहड़वल की टीम ने बाजी मारते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मिठौरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनिवास यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल के प्रति उनके समर्पण की खुलकर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख रामनिवास यादव ने खेलों के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने युवाओं को पूरी लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कबड्डी का खेल हमारे गांवों की पारंपरिक धरोहर है, जो आज गांवों से निकलकर पूरे विश्व में अपनी धूम मचा रहा है। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन,आपसी भाईचारा,आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ऐसीप्रतियोगिताएं छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का बेहतरीन कार्य करती हैं टूर्नामेंट की आयोजन कमेटी की तरफ से विजेता कोहड़वल की टीम को आठ हजार और उपविजेता रामपुर कारखाना (देवरिया) की टीम को पांच हजार की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस सफल आयोजन के दौरान ग्राम प्रधान मिनहाज अली, आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास पटेल, शमशाद अली, नबीउद्दीन, इजहार अली, अर्जुन गुप्ता सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

No Previous Comments found.