कलेक्टर श्री लंगेह ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, गणतंत्र दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
महासमुंद: 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री लंगेह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को आज ही के दिन 26 जनवरी को संविधान के तहत मूलभूत अधिकार मिले थे। हमें देश के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए सदैव सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरूक रहते हुए सक्रिय रूप से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएं। साथ ही देश-प्रदेश को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। इसके पूर्व कलेक्टर श्री लंगेह ने अपने शासकीय आवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नवंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष कर्मा, श्रीमती सृष्टि चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
रिपोर्टर : छायाकांत भटट्

No Previous Comments found.