कट्टे की नोट पर चोरी करने गये युवक को बदेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

मैहर : डायल 100 नंबर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भदनपुर में एक व्यक्ति कट्टा लिए हुए एक महिला के घर में चोरी के इरादे से घुसा है। सूचना की तस्दीक ग्राम मनटोलवा पहुंचकर की गई तो गांव के लोग संदेही को पकड़कर रखे थे। पुलिस के द्वारा संदेही पवन साकेत पिता जीवाली साकेत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मझौली थाना बदेरा की तलाशी ली गई तो  आरोपी के पास से एक देशी कट्टा एवं 12 बोर के 2 जिन्दा कारतूस पाये गये । फरियादी ने बताया कि उक्त व्यक्ति उसके घर में चोरी की नियत से घुसा था। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए जिनके द्वारा आरोपी को पकड़ लिया गया । फरियादी की रिपोर्ट पर से अप. क्र. 190/25 धारा 331(6),305(ए),62 बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम कर बाद विवेचना आरोपी को  न्यायालय पेश किया गया । जहा से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे उपजेल मैहर भेजा गया है ।  

गिरफ्तार आरोपी-(पवन साकेत पिता जीवाली  साकेत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मझौली थाना  बदेरा जिला मैहर) 

बरामद –1 नग देशी कट्टा  एवं 02 नग जिन्दा कारतूस कीमती करीबन 10500 रुपये । 

सराहनीय भूमिका- निरी. अभिषेक सिह परिहार, उपनिरी0 आर0 आर.एन. रावत, सउनि0 अरविन्द सिंह , प्र0आर0 248 सुरेन्द्र दुबे, प्र.आऱ. 592 मनीष लारिया , आर. 526 उमेश नट आर.549 दिलीप ओझा  आर0 907 गजराज सिंह आर. 12 चिन्ता मणी पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही  ।

रिपोर्टर : मुनेन्द्र कोल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.