ओवरलोड पर रोक लगाने की मांग, अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

मैहर : अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से जुड़े खनन क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के संचालन को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शनिवार को ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन के नाम एक लिखित पत्र सौंपते हुए ओवरलोड परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। लोगों का कहना है कि नियमों का गंभीरता से अध्ययन कर प्रबंधन स्वयं ओवरलोड पर प्रतिबंध लगाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे और आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और हादसों का खतरा बढ़ गया है।

संवाददाता : मुनेन्द्र कोल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.