व्यापारी हुए लामबद्ध बेवजह परेशान किया तो उतरेंगे सड़कों पर
मैहर : नगर में इन दिनों अतिक्रमण के नाम पर नगर पालिका टीनशेड हटवा रही है। क्योंकि वास्तविक अतिक्रमण हटाने में असफल नगर पालिका बुलडोजर का भय दिखाकर छोटे दुकानदारों को प्रताड़ित कर रही है और जमीन से लगभग 12 से 15 फीट ऊपर लगे टीनशेडो को बेवजह हटवाया जा रहा है। नगर पालिका के कर्मचारी दुकानदारों को कार्यवाही ही हुड़की दे रहे है। ऐसे में बाजार के समस्त दुकानदार लामबद्ध हो चुके है और उनका कहना है कि नाली- चबूतरे के बाहर अतिक्रमण हो तो उसे हटाया जाए किन्तु नाली के सरहद के अंदर दुकानदार की व्यावथाओ को बाधित न किया जाए अन्यथा सभी दुकानदार सड़को पर उतरेंगे।
यह है पूरा मामला बाजार में दुकानदारों ने बारिश, आंधी, धूप से बचने हेतु दुकानों के सामने नाली के भीतर के एरिया में जमीन से लगभग 12-15 फीट की ऊंचाई में दुकान में लगभग दो-ढाई फीट के टीनशेड लगा रखें है। यही टीनशेड मैहर में प्रतिदिन आने वाले हजारों ग्रामीणों एवं दर्शनार्थियों को बारिश एवं धूप से बचाते हैं। इन छोटे टीनशेडो से न तो कोई आवागमन प्रभावित होता है और न ही यातायात बाधित होता है। अपितु ये दुकानदारों तथा ग्राहकों को सहूलियत प्रदान करते हैं।
टीनशेडो के आगे लगे है सरकारी खंभे जिन टीनशैडो को हटाए जाने की बात की जा रही है। उनके आगे सरकारी खंबे गड़े हुए है। बिजली और टेलीफोन के ये खंबे तीन सेट के आगे लगे है, तो क्या प्रशासन इन्हें भी रास्ते से हटाएगी? नाली के ऊपर लगे टीनशेडो को हटाए जाने से क्या हांसिल होगा?
यह समझ से परे है कि टीनशेडो को हटाकर प्रसाशन को क्या हांसिल हो जाएगा? बेवजह की कार्यवाही से जनता में बेहद आक्रोश व्याप्त है। तथा जनता का गुस्सा कभी भी सड़को पर फूट सकता है।
रिपोर्टर : अम्बर

No Previous Comments found.