रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता एवं ‘रन फॉर वुमन एम्पावरमेंट’ का आयोजन

मैनपुरी : सुदिती ग्लोबल एकेडमी,मैनपुरी में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता एवं ‘रन फॉर वुमन एम्पावरमेंट’ का आयोजन सुदिती ग्लोबल एकेडमी में आज पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में विविध प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
यह आयोजन उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की श्रंखला का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रानी अहिल्याबाई होलकर के त्याग, सेवा और न्यायमूलक शासन से प्रेरित कर रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों और आदर्शों को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। 
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने प्रातरूकालीन प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि वे समाज सुधारक और महिलाओं के उत्थान की प्रतीक भी रहीं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि नारी शक्ति जब दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ती है, तो वह समाज और राष्ट्र दोनों को दिशा दे सकती है।

रिपोर्टर : कैलाश गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.