खेल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
मैनपुरी : कुँ.आर.सी. महिला डिग्री कालेज, मैनपुरी में, आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय समिति के सदस्य एवं प्रख्यात समाजसेवी डॉ. संजय अग्रवाल रहे। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को ट्रैकसूट प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. संजय अग्रवाल जी का स्वागत श्री अवधेश सक्सेना द्वारा पुष्पमाला पहनाकर किया गया, तथा प्रोफेसर मधु गुप्ता, विभागाध्यक्ष शिक्षक शिक्षा विभाग ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
समारोह में योग, वॉलीबॉल एवं खो-खो खेलों में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को सम्मान मिला। योग विधा में काजल परमार, प्रियांशी चौहान, भावना राजपूत, भावना, काजल, दीप्ति, सेजल राजपूत एवं शिवांगी पाल, वॉलीबॉल में काजल बानो तथा खो-खो में अनुष्का को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. संजय अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर प्रगति करते रहने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी जी ने छात्राओं को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए प्रोफेसर अलका पाठक, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग ने डिजिटल फास्टिंग के महत्व पर बल देते हुए कहा कि खेलकूद द्वारा सर्वांगीण विकास तभी हो सकता है जब हम डिजिटल फास्टिंग को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करें।
कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाएं सुश्री सविता, श्रीमती संजना श्रीवास्तव, डॉ. रूपा, तथा सुषमा यादव, पूजा दुबे सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण एवं छात्राओं के आत्मविश्वास से भरे चेहरों के साथ हुआ।
No Previous Comments found.