व्यापारियों ने जिलाधिकारी से की मुलाकात,समस्याओं से कराया अवगत

मैनपुरी - जिलाधिकारी श्री इन्द्रमणि त्रिपाठी जी से व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी प्रमुख समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की।

साथ ही,हाल ही में जनपद में उनकी नवीन तैनाती पर व्यापारियों द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री पंकज गुप्ता,वरिष्ठ पत्रकार श्री अजय किशोर सक्सेना,सह संयोजक श्री दीपप्रकाश कुलश्रेष्ठ,नगर अध्यक्ष श्री गौरव श्रीवास्तव,गोविन्द वर्मा,कैलाश गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर - कैलाश गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.