Malamaal Weekly 2: प्रियदर्शन करने जा रहे हैं ‘मालामाल वीकली’ का सीक्वल, परेश रावल ने लगाई मुहर
हर साल बॉलीवुड में कई पॉपुलर फिल्मों के सीक्वल दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाते हैं और इस साल भी ऐसा ही होने वाला है। आने वाले समय में हेरा फेरी 3, भागम भाग 2, आवारापन 2, गोलमाल 5 और धमाल 4 जैसी फिल्मों के सीक्वल रिलीज़ होने की चर्चा है।इसी कड़ी में साल 2006 की हिट कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली के दूसरे पार्ट का इंतजार भी लंबे समय से किया जा रहा था। बीते कुछ दिनों से निर्देशक प्रियदर्शन की इस फिल्म के सीक्वल को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थीं। अब इन अटकलों पर अभिनेता परेश रावल ने खुद मुहर लगा दी है, जिससे फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है।
लगभग दो दशक बाद होगी वापसी
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘मालामाल वीकली’ एक छोटे से गांव की कहानी थी, जहां एक लॉटरी टिकट के गुम हो जाने से जबरदस्त अफरा-तफरी मच जाती है। फिल्म में दिवंगत ओम पुरी, राजपाल यादव, परेश रावल और रितेश देशमुख जैसे कलाकार नजर आए थे।
स्लीपर हिट साबित हुई इस फिल्म के करीब 20 साल बाद अब इसका सीक्वल बनने जा रहा है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान परेश रावल ने खुलासा किया कि ‘मालामाल वीकली 2’ पर काम शुरू हो चुका है।.webp)
परेश रावल ने किया कंफर्म
मेकर्स की ओर से भले ही अभी तक ‘मालामाल वीकली 2’ का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया हो, लेकिन परेश रावल ने सीक्वल की पुष्टि कर दी है।उन्होंने कहा, “हां, यह सच है। मैं यह फिल्म कर रहा हूं।”उनके इस बयान से साफ हो गया है कि फिल्म का सीक्वल अब सिर्फ चर्चा नहीं, बल्कि हकीकत बन चुका है।
No Previous Comments found.