महाराष्ट्र: मालेगांव नगरपालिका पर इस्लाम पार्टी का कब्जा, BJP और शिंदे की रणनीति फेल

महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में जहां भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना का दबदबा नजर आया, वहीं मालेगांव नगरपालिका में बीजेपी को करारा झटका लगा है। यह झटका कांग्रेस या किसी अन्य पारंपरिक विपक्षी दल से नहीं, बल्कि इस्लाम पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन से मिला है। इन दोनों दलों ने न सिर्फ महायुति बल्कि महाविकास आघाड़ी को भी मुकाबले से बाहर कर दिया है।

अब तक मालेगांव नगरपालिका पर राष्ट्रीय दलों का ही वर्चस्व रहा है, जिसमें बीजेपी और कांग्रेस प्रमुख रहे हैं। लेकिन ताजा नतीजों ने सियासी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं और सभी को चौंका दिया है। महाराष्ट्र: मालेगांव नगरपालिका पर इस्लाम पार्टी का कब्जा, BJP और शिंदे की रणनीति फेलइस चुनाव में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ-साथ विपक्ष में ठाकरे गुट और कांग्रेस भी पिछड़ते नजर आए। यहां एक नई ताकत के रूप में उभरी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।

अगर अब तक घोषित नतीजों पर नजर डालें तो मालेगांव नगर निगम में इस्लाम पार्टी के उम्मीदवारों ने बढ़त और जीत दर्ज की है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा और पार्टी केवल दो सीटों पर ही सिमट कर रह गई।

 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.