मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा हमला, CEC के खिलाफ 'जन-महाभियोग' शुरू!
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आधिकारिक आवास (10, राजाजी मार्ग) पर विपक्षी 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक 'जन-महाभियोग' (Public Impeachment) का आयोजन किया गया
"प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सीधे निर्देशों पर चल रहे CEC"
मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार निष्पक्ष रूप से काम करने के बजाय सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों पर चुनाव आयोग चला रहे हैं
"2014 के बाद से सत्ता हथियाने के लिए वोट चोरी तक की गई"
खरगे ने आरोप लगाया कि 2014 के बाद से सत्ता में बने रहने के लिए हर संभव साजिश रची गई है
2023 के नए चुनाव आयुक्त कानून पर सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष ने दिसंबर 2023 में 145 विपक्षी सांसदों को निलंबित करके पास किए गए 'मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम' की तीखी आलोचना की

No Previous Comments found.