पति सुंदर नही तो पत्नी ने छोड़ा साथ, जान से मारने की दे रही धमकी

छतरपुर से सामने आया है एक हैरान कर देने वाला मामला, जहां प्यार, शादी और रिश्ते के बीच आ गया "सौंदर्य" का सवाल! युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसका साथ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह सुंदर नहीं है—इतना ही नहीं, अब उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। रिश्तों की बुनियाद को हिला देने वाला यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

छतरपुर ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा निवासी विनोद अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक अनोखा शिकायती आवेदन दिया है। विनोद ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में गोमती अहिरवार से हुई थी, जो उस समय 12वीं तक पढ़ी थी। विनोद ने कड़ी मेहनत कर अपनी पत्नी को आगे पढ़ाया-लिखाया।अब विनोद का आरोप है कि पढ़-लिख जाने के बाद उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती है। विनोद के अनुसार, गोमती का कहना है कि वह (विनोद) सुंदर नहीं है और गोमती खुद सुंदर है, जिस वजह से वह अब ससुराल नहीं आ रही है और उसे जान से मारने की धमकी भी दे रही है। पीड़ित पति ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है।

देखा जाए अब यह मामला छतरपुर जिले में चर्चा का केंद्र बन गया है, जहां एक पति ने अपने हक और सम्मान की लड़ाई में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। सवाल सिर्फ एक रिश्ते के टूटने का नहीं, बल्कि उस सोच का भी है जो बाहरी सुंदरता को रिश्तों की नींव मानती है। अब देखना होगा कि जांच के बाद सच क्या सामने आता है और कानून इस अनोखे विवाद में क्या रुख अपनाता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.