चेनूर एसबीआई गोल्ड लोन घोटाला बेनकाब,44 गिरफ्तार–15.23 किलो सोना बरामद
मंचेरियल : कुल 402 खातों से 25.17 किलो सोना (कीमत ₹12.61 करोड़) और ₹1.10 करोड़ नकद के दुरुपयोग का खुलासा हुआ है। रीजनल मैनेजर ऋतेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर, रामागुंडम पुलिस कमिश्नर ए. भास्कर, आईपीएस की देखरेख में विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू की गई। इस मामले की जांच की ज़िम्मेदारी एसीपी जयपुर ए. वेंकटेश्वर को सौंपी गई।
आरोपियों की चालबाज़ी
जांच में सामने आया कि कैशियर नरिगे रविंदर ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाज़ी में नुकसान उठाकर, ब्रांच मैनेजर वेनपु रेड्डी मनोहर और अटेंडर लक्काकुला संदीप के साथ मिलकर सोना व नकदी हड़प ली।
गोल्ड लोन चेस्ट से आभूषण निकालकर निजी फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रखकर पैसे वसूलते थे।
बरामदगी
अब तक SBFC, Indel Money, Godavari Urban, Muthoot Mini, IIFL कंपनियों से 15.23 किलो सोना और ₹1.61 लाख नकद बरामद किया गया है।
बाकी सोना मणप्पुरम और मुथूट कंपनियों से बरामद किया जाएगा।
गिरफ्तारियां
इस मामले में तीन बैंक कर्मचारियों समेत कुल 44 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मुख्य आरोपी –
नरिगे रविंदर (कैशियर, SBI चेनूर ब्रांच-02)
वेनपु रेड्डी मनोहर (ब्रांच मैनेजर)
लक्काकुला संदीप (अटेंडर, आउटसोर्सिंग)
अब तक 47 लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जिनमें कुछ फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस की सराहना
इस केस को तेज़ी से सुलझाने पर मंचेरियल डीसीपी ए. भास्कर, एसीपी जयपुर ए. वेंकटेश्वर, चेनूर इंस्पेक्टर देवेंद्र राव, सीआई, सीसीएस टीम, एसआई और कांस्टेबलों की पुलिस कमिश्नर ने प्रशंसा की।
रिपोर्टर : सैयद अफ़रोज़
No Previous Comments found.