मकर संक्रांति के उपलक्ष में देव देवगांव में किया गया धार्मिक आयोजन

मंडला :  मंडला जिला मुख्यालय से 27 किलो मीटर डिंडोरी रोड पर देवगांव ग्राम है यहां पर मां नर्मदा एवं बुडनेर नदी का संगम स्थल है। यह देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है।भागवत गीता में भी इस जगह का जिक्र है कहते हैं भगवान परशुराम की जन्म भूमि भी मानी जाती है कई रहस्य से यह भूमि जानी जाती है मां नर्मदा के संगम स्थल होने से सैकड़ो की संख्या में यहां भक्त मकर संक्रांति के उपलक्ष पर मां नर्मदा मेंडुबकी लगाते नजर आ रहे हैं मां नर्मदा की परिक्रमा करने वाले लोगों का भी यहां से आना-जाना लगा रहता है।यहां पर बरसों पुराना यमदागनी ऋषि काआश्रम भी है जो आज भी महंत श्री 108 दीपक दास महात्यागी महाराज के द्वारा संचालित है। उनके द्वारा यहां पर 40 वर्षों से मकर संक्रांति के उपलक्ष पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता आया है।इस वर्ष भी 7 जनवरी से पंच कुंडी सत चंडी महायज्ञ एवं श्री भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन 15 जनवरी 2025 को विशाल भंडारे के साथ होना है। यहां पर प्रतिदिन सेकंडो लोगों क भोजन की व्यवस्था की जाती है हजारों की संख्या में भक्तगढ़ यहां पहुंच रहे हैऔर भागवत कथा सुनकर धर्म लाभ ले रहे हैं।

रिपोर्टर : संतोष नंदा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.