"मुख्यमंत्री बनते ही परिवार पर धनवर्षा?" — उमंग सिंघार का मोहन यादव पर बड़ा हमला

मंडला - मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने मंडला दौरे के दौरान मुख्यमंत्री Mohan Yadav पर बड़ा हमला बोला। सिंघार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके परिवार पर "धन लक्ष्मी की वर्षा" हो रही है। उन्होंने दावा किया कि उज्जैन में मुख्यमंत्री के परिवार के नाम पर करीब 168 एकड़ जमीन और 137 प्लॉट खरीदे गए हैं। सिंघार ने सवाल उठाया कि आखिर इतनी बड़ी संपत्ति का स्रोत क्या है और इसकी निष्पक्ष जांच क्यों नहीं कराई जा रही। कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई के बजाय पर्दा डालने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मंडला से उठे इस बयान ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है। अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री और भाजपा की ओर से आने वाले जवाब पर टिकी हैं। क्या इन आरोपों पर सरकार सफाई देगी या सियासी संग्राम और तेज होगा?

रिपोर्टर - ऋषभ गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.