महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार की निकाली प्रतीकात्मक अर्थी
मंडला - बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में मंडला जिला के निवास नगर मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतला दहन किया और महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से रैली के रूप में निकले। रैली के दौरान "डीजल-पेट्रोल गैस की मार, भाजपा सरकार की हार" तथा "महंगाई की मार नहीं सहेगा हिंदुस्तान" जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। रैली राजा शंकर शाह–कुंवर रघुनाथ शाह तिराहे पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी का दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं तथा घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस प्रभारी जगदीश सैनी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अशोक मर्सकोले,विधायक चैन सिंह वरकड़े, विधानसभा प्रभारी राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद रहा। पुतला दहन के बाद दमकल वाहन की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
रिपोर्टर - ऋषभ गुप्ता
No Previous Comments found.