ओम साई मेडिकल एंड जनरल स्टोर महाराजपुर सील

मंडला :  कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी मंडला श्रीमती सोनल सिडाम और औषधि निरीक्षक मंडला की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को महाराजपुर स्थित ओम साई मेडिकल एंड जनरल स्टोर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संस्थान में पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में औषधियों का क्रय-विक्रय किया जा रहा था। यह औषधि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

उक्त स्थिति पर संज्ञान लेते हुए औषधियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई तथा नियमों के उल्लंघन के कारण दुकान को सील कर दिया गया।

रिपोर्टर : संतोष नंदा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.