माहिष्मती घाट पर नर्मदा में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर डूबा, रेस्क्यू जारी
मंडला : मंडला के माहिष्मती घाट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवदरा ग्राम का 15 वर्षीय किशोर क्षितिज परस्ते नर्मदा नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया।
जानकारी के अनुसार, किशोर जब एनीकट के पास नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहराई वाले हिस्से में चला गया और डूबने लगा। वह मदद के लिए चीखता चिल्लाटा रहा, लेकिन उस समय आसपास तुरंत सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी।
घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड, एसडीईआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका था। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
मौके पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें पुलिस अधीक्षक और कोतवाली थाना प्रभारी शामिल हैं, मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी की।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले 20 दिनों में इसी क्षेत्र में डूबने की यह चौथी घटना है। इससे घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी इंतज़ामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रिपोर्टर : ऋषभ गुप्ता
No Previous Comments found.