"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का शुभारंभ किया गया
मंडला : मंडला युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पुलिस मंडला द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का शुभारंभ बुधवार को निवास थाना परिसर में किया गया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान में प्रशासन, पुलिस और विद्यार्थियों ने मिलकर नशे के खिलाफ जन-जागरण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में निवास एसडीएम सी.एल. वर्मा, एसडीओपी पी.एस. वालरे तथा थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निवास के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शुभारंभ के बाद छात्र-छात्राओं ने नगर के प्रमुख मार्गों पर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। हाथों में जागरूकता संदेशों से सजी तख्तियां लेकर विद्यार्थियों ने "नशे से दूरी है ज़रूरी" और "स्वस्थ युवा, सशक्त भारत" जैसे नारों के माध्यम से लोग
रिपोर्टर : ऋषभ गुप्ता
No Previous Comments found.