मंडला में नशे के खिलाफ पुलिस का जनजागरण, सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

मंडला : मंडला जिले के पिपरिया स्थित शासकीय विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा "नशे से दूरी 2.0" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओपी पी. एल. बालरे एवं थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहेगी, तभी स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव होगा।
विद्यालय के प्राचार्य डी. के. गुप्ता ने विद्यार्थियों से अनुशासित जीवन अपनाने तथा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन जीने, किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने की शपथ ली।
कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

रिपोर्टर : ऋषभ गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.