घुघरा वॉटरफॉल बनेगा पर्यटन हब, कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने देखीं विकास की संभावनाएं

मंडला - जिले के प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थल घुघरा वॉटरफॉल को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। निवास क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने घुघरा वॉटरफॉल का भ्रमण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पर्यटन विकास की संभावनाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि घुघरा वॉटरफॉल मंडला का प्रमुख प्राकृतिक आकर्षण है और इसे पर्यटन हब के रूप में विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्यटकों की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने वॉटरफॉल क्षेत्र को ट्रैकिंग प्वाइंट के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि इससे जिले में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्रशासन का उद्देश्य घुघरा वॉटरफॉल को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है,जिससे यह मंडला जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में अपनी अलग पहचान बना सके।

रिपोर्टर - ऋषभ गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.