अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 14 बोतल शराब जब्त

मंडला - कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली शैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने मंडला शहर में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने पुरवा क्षेत्र में दबिश देकर सुरेश कच्छवाहा के कब्जे से विक्रय के लिए रखी गई 14 नग देसी एवं विदेशी शराब बरामद कर जब्त की। वहीं रामबाग स्थित बिग डैडी रेस्टोरेंट की भी तलाशी ली गई। जांच में वहां अवैध मदिरा विक्रय नहीं पाए जाने पर नियमानुसार तलाशी पंचनामा तैयार किया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्री राकेश कटारया सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा।
 
रिपोर्टर - संतोष नंदा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.