खबर प्रसारित होने के बाद नगर पंचायत हरकत में आई

मंडला - खबर का असर CNews Bharat पर मंडला जिले के निवास नगर के मुख्य बस स्टैंड और उसके आसपास फैली गंदगी,कचरे के ढेर और बदबू की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। खबर प्रसारित होने के बाद नगर पंचायत हरकत में आई और अब बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से कचरे और गंदगी से परेशान दुकानदारों,यात्रियों और राहगीरों को अब कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है। सफाई कर्मियों द्वारा जमा कचरे को हटाया जा रहा है और परिसर को स्वच्छ करने का काम जारी है। हालांकि अब सवाल यह है कि क्या यह सफाई केवल खबर के असर तक सीमित रहेगी या फिर नगर पंचायत नियमित सफाई व्यवस्था,डस्टबीन की उपलब्धता और रखरखाव पर भी ध्यान देगी। क्योंकि स्थायी समाधान के लिए जरूरी है कि बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में लगातार स्वच्छता बनी रहे।

फिलहाल खबर का असर साफ दिखाई दे रहा है,लेकिन अब देखना होगा कि यह सफाई अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहता है या नहीं।

रिपोर्टर - ऋषभ गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.