जहरमऊ एवं इंद्री के विद्यालयों में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
मंडला : वित्तीय साक्षरता केंद्र सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मंडला द्वारा जिले में वित्तीय जागरूकता अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहरमऊ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंद्री में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र के अधिकारी श्री कृष्णकांत अवस्थी ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, उच्च शिक्षा ऋण तथा बैंकों की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत की आदत और बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया।
शिविर में आरसेटी के डायरेक्टर श्री राजेश राय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहरमऊ के प्राचार्य श्री बसंत कुमार उइके तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंद्री के प्राचार्य श्री पारस मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। शिविर में विद्यार्थियों ने योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त कर अपने प्रश्नों का समाधान भी किया।
रिपोर्टर : संतोष नंदा
No Previous Comments found.