देशभक्ति के रंग में रंगा बम्हनी-बंजर, कन्या स्कूल से निकली विशाल तिरंगा यात्रा

मंडला - जिले के बम्हनी-बंजर मैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को मंडला जिले के बम्हनी-बंजर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से शुरू हुई इस यात्रा में मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। जैसे-जैसे रैली नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से आगे बढ़ी, बड़ी संख्या में नागरिक भी इससे जुड़ते चले गए। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा नगर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।
यात्रा के दौरान बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का संदेश दिया गया।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही सहभागिता
तिरंगा यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष मीना हरदहा, उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद नंदा, समस्त पार्षद, नगर परिषद सीएमओ मीना पटेल एवं कर्मचारी, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
*पुलिस प्रशासन ने संभाली व्यवस्था*
तिरंगा यात्रा को व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संचालित कराने में एसडीओपी नैनपुर मनीष राज, बम्हनी-बंजर थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिसकर्मियों ने रैली के दौरान यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।
तिरंगा यात्रा ने बम्हनी-बंजर में एकता, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और यादगार बना दिया।

संवाददाता- प्रसन्न चंद्रौल
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.