शासकीय आईटीआई मंडला में 18 अगस्त को प्लेसमेंट ड्राइव
मंडला - शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला में मंगलवार 18 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे मारुति सुजुकी मोटर्स गुजरात द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के पात्र आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। प्लेसमेंट ड्राइव में मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मेटल, सीओई, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, टूल एंड डाई तथा पीपीओ ट्रेड के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता के तहत कक्षा 10वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा आईटीआई में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। अभ्यर्थी का शारीरिक रूप से पूर्णतः फिट होना भी अनिवार्य है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 18 अगस्त को अपने मूल दस्तावेजों के साथ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला में उपस्थित होकर प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के तहत 21 हजार 200 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
रिपोर्टर - संतोष नंदा
No Previous Comments found.