बम्हनी बंजर में नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

मंडला : मंडला जिले के बम्हनी बंजर में नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से ‘संगठन सृजन’ को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से अस्पताल, विद्यालय एवं महाविद्यालय जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की स्थिति, उनके सुचारु संचालन तथा आमजन और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के विषय पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही बम्हनी बंजर के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के क्षेत्रों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक वार्ड की प्रमुख समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम क्या हो सकते हैं और इन समस्याओं का स्थायी एवं प्रभावी समाधान किस प्रकार निकाला जा सकता है, इस विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि इन संस्थाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संगठन स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे। हमारा उद्देश्य केवल समस्याओं पर चर्चा करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनकर उनके समाधान के लिए जमीन पर निरंतर संघर्ष और प्रयास करना है।

नगर कांग्रेस कमेटी क्षेत्र की जनता के हितों और अधिकारों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्य से जोड़ने का प्रयास करेगी।

बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रद्धालु सोनी,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले, जिला महामंत्री सुरेंद्र पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम चक्रवर्ती,आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहित उइके,नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष शशांक जंघेला,युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप बली चंद्रोल,सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : प्रसन्न चंद्रौल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.