समूह की दीदियों ने कलेक्टर को वैदिक राखियों का गिफ्ट हैम्पर भेंट किया

मंडला : नैनपुर विकासखंड के ग्राम सर्री की स्वदेशी स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर समूह की दीदियों ने कलेक्टर श्री धोटे को गाय के गोबर से निर्मित पर्यावरण-अनुकूल वैदिक राखी का गिफ्ट हैम्पर भेंट किया।
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने इस अभिनव एवं स्वदेशी प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर निर्मित इन पर्यावरण-हितैषी राखियों के व्यापक प्रचार-प्रसार और बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी आयोजित होने वाली समय-सीमा की बैठक में योजना भवन परिसर में वैदिक राखी का विशेष स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं। मुलाकात के दौरान स्वदेशी स्वयं सहायता समूह की सदस्य सुमन बंदेवार, रागनी अवधिया, संगीता सिंगराहा, मुस्कान रघुवंशी, पूनम रघुवंशी, रचना भांवरे एवं निकिता उलारी उपस्थित थे।
 
रिपोर्टर : संतोष नंदा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.